फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रसूलपुर की टीम ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Mon, 06 Oct 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। साहू ब्रजरतन अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को ब्रह्मलीन गो ऋषि स्वामी राजेंद्रानंद जी महाराज और सपा के जिला उपाध्यक्ष रहे दीपक विश्नोई की स्मृति में चल रही दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

तहसील स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में रसूलपुर गुर्जर की टीम-बी ने प्रतिद्वंदी टीम को 21-19 से स्कोर से पराजित कर हराकर खिताब जीता। मुख्य अतिथि नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुज चौधरी ने विजयी टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि खेलों को खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर को निरोगी बनाने के लिए खेल जरूरी हैं। इससे युवाओं में छिपी प्रतिभाएं भी निखरती हैं। संचालन पूर्व सभासद प्रदीप कुमार विश्नोई और आयोजक कमेटी ने आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट में नगर के पट्टीवाला सहित गांव रायपुर खुर्द, रसूलपुर गुर्जर, अहमदपुर निंगू नंगला, खलीलपुर कद्दीम, महमूदपुर माफी, अलीपुरा, पहाड़मऊ, संदलीपुर, भैंडी फरीदपुर, छजलैट, भीकनपुर, मुख्त्यारपुर नवादा, सादकपुर मलूकपुर उर्फ खिचड़ी आदि 30 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें