फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गजरौला में निकला आरएसएस का पथ संचलन, मुस्लिम समाज के लोगों ने बरसाए फूल, जयघोष से गूंजा शहर

Sun, 05 Oct 2025 02:12 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा)

सार

गजरौला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर पथ संचलन निकाला गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वयंसेवकों पर फूल बरसाकर स्वागत किया।  
विज्ञापन
स्वयं सेवकों पर मुस्लिम लोगों ने बरसाए फूल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर रविवार को गजरौला में पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर स्वयंसेवकों पर फूल बरसाए। रविवार को अवंतिका पार्क, रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, कविनगर और एमडीए कॉलोनी से स्वयंसेवकों ने पथ संचलन शुरू किया।

विज्ञापन


संचलन से पहले बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। इसमें संघ के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। पथ संचलन में स्वयंसेवक उदघोष करते चल रहे थे। इस बीच सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी जगह जगह तैनाथ रहे।  एमडीए कॉलोनी से शुरू हुआ पथ संचलन चौपला, रेलवे लाइन ओवरब्रिज, थाना चौराहा होते हुए अवंतिका पार्क पहुंचा।

रमाबाई कॉलेज से निकला संचलन बैंक कॉलोनी, रेलवे स्टेशन, खाद गुर्जर चौराहा, थाना चौराहा होते हुए अवंतिका पार्क में समाप्त हुआ। कविनगर और अवंतिका नगर से निकले संचलन मंडी समिति, फाजलपुर फाटक और थाना चौराहा से गुजरते हुए अवंतिका पार्क पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरपाल सिंह, रामवीर सिंह गुर्जर, डॉ. राजीव शुक्ला, नवीन गर्ग, सरदार पुसविंदर सिंह, रामरतन सिंह, कुलवंत सिंह, प्रदीप कुमार और गुरुवचन सिंह सिद्धू शामिल रहे। उधर, कांकाठेर गांव में भी पथ संचलन किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें