मूंढापांडे थानाक्षेत्र के एक गांव में विधवा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने मुंह खोलने पर उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।
पीड़िता के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। महिला के चार बच्चे हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह चार माह पहले खेत पर गई थी। वहां उसे हिमांचल नाम का युवक मिला। जिसने उसे डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वह उसके परिवार को खत्म कर देगा। महिला अब महिला गर्भवती हो गई तो परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की। तब उसने बताया कि हिमांचल ने उसके साथ बलात्कार किया था। बुधवार को महिला मूंढापांडे थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। मूंढापांडे पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।