फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग युवती से प्रेमी ने होटल में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शादी का झांसा देकर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। मुरादाबाद के एक होटल में घटना को अंजाम देना बताया गया। आरोपी पीड़िता को एक धार्मिक स्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को दिव्यांग युवती ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बीते तीन माह से उसका प्रेम प्रसंग मुरादाबाद शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से चल रहा था। वह बीती 28 जून को रात्रि 11 बजे में उसके घर पर आया और शादी का झांसा देकर अपने साथ मुरादाबाद ले गया। यहां पर पहले किराए का रूम देखा तो किसी ने नहीं दिया जिसके बाद मुरादाबाद के ही होटल में रात गुजारी। युवती का आरोप है कि होटल में रात के दौरान प्रेमी ने शादी करने की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन में सुबह में उसको यानि पीड़िता को मुरादाबाद के एक धार्मिक स्थल के निकट छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता जैसे तैसे मुरादाबाद से घटना के अगले दिन दोपहर में अपने घर पहुंची, जिसकी वजह से परिजन भी परेशान हो उठे। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि वह अपनी जिंदगी अब उसके साथ की गुजारना चाहाती है। थानाध्यक्ष कर्म सिंह ने बताया कि पीड़ित दिव्यांग युवती की तहरीर पर आरोपी अलीशान के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और विवेचना शुरू कर दी गई है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें