मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि उसका पति से तलाक हो गया है। महिला का एक बच्चा भी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात मझोला क्षेत्र के लाइनपार चिड़िया टोला निवासी सौरभ से हुई थी, जिसके बाद फोन पर बातचीत होने लगी। पीड़िता ने बताया कि 15 अगस्त की शाम उसने अपने घर बुला लिया था। जब पीड़िता पहुंची तो वह अपने घर में अकेला था। उसने पीड़िता को पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोश करने के बाद सौरभ ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। होश में आने पर पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपी ने फोटो और वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।