फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अगवानपुर में कर्बला की भूमि को लेकर हुई पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल ने कर्बला की जमीन की पैमाइश की। कर्बला के प्रबंधक अज़ादार हुसैन ने भूमि की पैमाइश को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन


अगवानपुर के कांवड़ मार्ग पर कर्बला है। मौके पर कर्बला भूमि कम होने को लेकर कमेटी अध्यक्ष अजादर हुसैन ने भूमि की पैमाइश के लिए एसडीएम के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। क्षेत्रीय लेखपाल सर्वेश ठाकुर ने बृहस्पतिवार कर्बला की जमीन की पैमाइश की। उन्होंने बताया कि जिन गांटों की भूमि कर्बला के नाम दर्ज है उन नंबरों की पैमाइश की गई। यहां मौके पर कुछ जमीन कम है। कर्बला की जमीन को पूरा करने के लिए आसपास की जमीनों की पैमाइश की जा रहीं हैं। इस दौरान कर्बला प्रबंधक अज़ादार हुसैन, फैज़ी नक़वी, हसन नवाब, अमन नक़वी, नब्बू नक़वी, मो. रज़ा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें