फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म: वीडियो बनाकर करते रहे ब्लैकमेल, सोने की चेन और नकदी भी हड़पी, पुलिस भी टरकाती रही

Sun, 20 Oct 2024 11:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति के दोस्तों पर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के दोस्तों पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति शहर से बाहर नौकरी करते हैं। इस दौरान पति के दोस्त पंकज और राजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने एक वीडियो कॉल की और उसे धमकी देकर निर्वस्त्र करा दिया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो रिकाॅर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो उसके मोबाइल पर भेजा और वायरल करने की धमकी देकर सोने की चेन और नकदी हड़प ली।

पीड़िता ने थाने में पंकज और राजीव की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला 

दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया। आरोपी पति ने मायके पहुंचकर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पति समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने कार और पांच लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि ससुराल में देवर, जेठ और ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की।

20 सितंबर को पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और दो मासूम बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह मायके आ गई। आरोप है कि दो दिन बाद पति मायके पहुंचा और उसे तीन तलाक देकर चला गया। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें