फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुठभेड़ में गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस में मुठभेड़ में गिरफ्तार छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी आसिम को पुलिस ने शनिवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी आसिम (33) ने बुधवार की शाम करीब सात बजे छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। लोगों ने आरोपी को बाजार में पकड़कर पिटाई की थी, लेकिन आरोपी के परिजन उसे छुड़ाकर ले गए थे। पीड़ित बच्ची के परिवार को भी धमकी दी थी। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पुलिस ने क्षेत्र के भटावली में निर्माणाधीन पुल के पास आरोपी आसिम को रोकने की कोशिश की तो, उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी आसिम के पैर में गोली लगी थी। वहीं उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी आसिम का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें