फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सोलो सिंगिंग में रामराज और क्लासिकल में अमृता रहीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित मिड टाउन क्लब में रविवार को पंजाब नेशनल बैंक मंडल मुरादाबाद की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ताल तरंग में अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सोलो सिंगिंग में रामराज विजेता और अभिनव जोशी उपविजेता रहे। डुएट सिंगिंग में रामराज एवं अंबुज सिंह की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल सिंगिंग में अमृता भारती विजेता तथा सोनू निगम उपविजेता रहे। ग्रुप सिंगिंग में शशांक जगदीश सरन के समूह ने पहला स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस में सोनिका जायसवाल का समूह विजेता रहा। सोलो डांस में दीप्ति का पहला, रंजना सागर का दूसरा स्थान रहा। इसके साथ मोनो एक्टिंग में अश्वनी प्रताप विजेता और सचिन शुक्ला उपविजेता रहे। सभी विजेताओं और उपविजेताओं को मंडल प्रमुख अनिल कुमार यादव एवं उप मंडल प्रमुख देवराज सिंह पांगती ने पुरस्कार का वितरण किया। समिति की ओर से रंजना सागर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शशांक जगदीश सरन ने किया। इस मौके पर रंजना सागर, अरमान सिंह, सचिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
इतना भी आसान नहीं पुस्तक का किया विमोचन
-पंजाब नेशनल बैंक मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ प्रबंधक एवं साहित्यकार सचिन शुक्ला ‘मुसाफिर’ की दूसरी पुस्तक “इतना भी आसान नहीं…” का विमोचन मंडल प्रमुख अनिल कुमार यादव एवं उपमंडल प्रमुख देवराज सिंह पांगती ने किया। इस मौके पर सचिन शुक्ला ने अपने गजल संग्रह के कुछ चुनिंदा शेर प्रस्तुत किया। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों ने सचिन शुक्ला को उनकी कृति के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें