फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लोन पड़ रहा भारी, 169.16 करोड़ रुपये के कर्जदार बने शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बैंकों का जिले के 7470 लोगों पर 169.16 करोड़ का बकाया है। आरसी जारी होने के बाद भी इनसे अभी तक वसूली नहीं हो पाई। इन लोगों ने पांच साल पहले लोन लेकर मासिक किस्त जमा नहीं की।
विज्ञापन

जिले में एसबीआई, पीएनबी, केनरा, बैंक ऑफ इंडिया समेत करीब 30 बैंक संचालित हैं। इसमें सरकारी व अर्धसरकारी दोनों बैंक शामिल हैं। इन बैंकों की 248 शाखाओं में तकरीबन 45 लाख से अधिक खाताधारक हैं। बैंकों से वाहन, घर समेत अन्य का लोन लेकर जमा नहीं करने पर पांच साल के भीतर जिले के 13455 लोगों की आरसी जारी की गई।
तहसीलों के माध्यम से इन लोगों से वसूली की जा रही है लेकिन अभी तक 7470 लोगों से 169.16 करोड़ रुपये की वसूली नहीं हो पाई है। इसमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने बैंकों से लोन तो लिया है लेकिन उनका पता गलत है। इसकी वजह से इनकी वसूली नहीं हो पाई है और आरसी बैंकों को वापस कर दिया गया है। फिलहाल पांच साल में 5985 लोगों से 175.78 करोड़ रुपये की वसूली हुई है।
विज्ञापन

एडीएम (वित्त) ममता मालवीय का कहना है कि वसूली की गति तेज करने के लिए समीक्षा की गई है। प्रत्येक टीमों को प्रगति रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें