फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: सात किलो सोने के जेवरों के साथ तीन लोग पकड़े, नेपाल भागने की फिराक में थे, तेलगांना से की थी चोरी

Tue, 09 Jun 2026 01:46 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

बिलासपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तेलंगाना से चोरी किया गया करीब सात किलो सोने और चांदी के गहने बरामद किए है। नेपाली मूल के पति-पत्नी और उनकी साली को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के जेवरात नेपाल ले जाने की फिराक में थे। 
विज्ञापन
रामपुर पुलिस ने बरामद किए गहने - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को करीब सात किलो सोना, एक किलो चांदी पकड़ी है। आरोपियों ने तेलंगाना से सोने की चोरी की थी और नेपाल लेकर जा रहे थे। पुलिस ने नेपाली मूल के पति, पत्नी और साली को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन



तेलंगाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेलंगाना से चोरी किया सोना और चांदी लेकर तीन लोग नेपाल भागने की फिराक में हैं। तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों की मोबाइल लोकेशन भी उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन


इस आधार पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बस को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों से सात किलोग्राम सोना और एक किलोग्राम चांदी बरामद की है।
विज्ञापन


एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कमल शाही, उसकी पत्नी विमला शाही और साली कल्पना शाही तेलंगाना में एक व्यापारी के वहां काम करते थे। उन्होंने वहां से सोना चुराया था।

पुलिस ने इनपुट के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। तीनों नेपाल रहने वाले हैं। तेलंगाना पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें