फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर में बेकाबू पिकअप ई-रिक्शा पर पलटी, दो सगे मासूम भाइयों की मौत; माता-पिता और बहन गंभीर जख्मी

Tue, 09 Jun 2026 11:27 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)

सार

शाहबाद क्षेत्र में खंजीपुरा गांव के पास पिकअप का एक्सल टूटने से वह अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 
विज्ञापन
शाहबाद में हुए हादसे में दो भाइयों की जान गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढकिया चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन और माता-पिता घायल हो गए। हादसा खंजीपुरा गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के निकट हुआ।  जहां सामने से आ रही पिकअप का एक्सल टूटने से वह अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गई।

विज्ञापन



बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र के पिशनारी गांव निवासी खुर्शीद अहमद अपनी पत्नी सकीना, बेटी अरमाना (14) और दो बेटों नावेद तथा आबिद के साथ ई-रिक्शा से नंदगांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खंजीपुरा गांव के पास सुमित के ईंट भट्ठे के निकट सामने से आ रही पिकअप का एक्सल टूट गया।
विज्ञापन


इससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे ई-रिक्शा पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को ई-रिक्शा से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों सगे भाइयों आबिद और नावेद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे में घायल अरमाना की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर जबकि माता-पिता का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें