फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में सरकारी टीचर की नौकरी पाने वाली पाकिस्तानी महिला की बढ़ीं मुश्किलें... इस जांच में हुआ था खुलासा

Sun, 11 Jan 2026 03:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

यूपी में पाकिस्तानी नागरिकता का तथ्य छिपाकर सरकारी नौकरी हासिल करने वाली पाकिस्तानी महिला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तानी शिक्षिका मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी। एलआईयू सहित पुलिस की तीन टीमें साक्ष्य जुटा रही हैं।
विज्ञापन
रामपुर में पाकिस्तानी निवासी शिक्षिका फरजाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी नागरिकता का तथ्य छिपाकर शिक्षिका बनी पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ अजीमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एलआईयू समेत पुलिस की तीन टीमें इस मामले में जांच कर रही हैं। इस मामले की जांच जल्द ही क्राइम ब्रांच को सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन


शहर के कोतवाली क्षेत्र के आतिशबाज मोहल्ला निवासी अख्तर अली की बेटी फरजाना का 17 जून 1979 को पाकिस्तान के सिबगत अली से निकाह हुआ था। निकाह के बाद वह पाकिस्तान चली गई और वहां की नागरिकता ले ली थी। पाकिस्तान में उसने दो बेटियों को जन्म दिया।

निकाह के करीब तीन साल बाद उसका तलाक हो गया और वह अपनी दोनों बेटियों के साथ रामपुर अपने मायके लौट आई। इसके बाद वीजा अवधि समाप्त होने के भारत में रह रही फरजाना के खिलाफ एलआईयू की ओर से 1983 में शहर कोतवाली में विदेशी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

 

22 जनवरी 1992 में हासिल की थी शिक्षिका की नौकरी
पाक नागरिकता का तथ्य छिपाकर 22 जनवरी 1992 में उसने शिक्षिका की नौकरी हासिल की थी। इसके बाद एलआईयू की जांच में खुलासा होने के बाद शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया था।

 

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
शासनादेश जारी होने के बाद बीएसए कल्पना देवी की ओर से अजीमनगर थाने में तहरीर दी गई थी। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि इस मामले में एलआईयू समेत तीन टीमें जांच कर रही है। जल्द ही इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें