फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर रियासत: आखिरी नवाब की संपत्ति में शामिल चांदी के छह पलंग गायब, सामने आई तस्वीर

Mon, 31 Aug 2020 12:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
चांदी का पलंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की संपत्ति में चांदी के छह पलंग भी शामिल थे, जिनकी कीमत 9 लाख रुपये आंकी गई है। अंतिम शासक के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां का आरोप है कि यह सभी पलंग खासबाग से गायब हैं। 

विज्ञापन


रामपुर रियासत रही है। यहां 174 वर्षों तक नवाबों ने शासन किया है। आखिरी नवाब रजा अली खां थे। रियासत के विलय के कुछ साल बाद परिवार में उनकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया था। 

जिला न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक यह विवाद पहुंचा था। अब सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर बंटवारे की प्रक्रिया जिला न्यायालय में चल रही है। इसके लिए संपत्ति का सर्वे कर मूल्यांकन कराया गया है। 
विज्ञापन


सूची में चांदी के छह पलंग भी नवाब रजा अली खां की संपत्ति का हिस्सा बताए गए हैं। इसमें एक चांदी के पलंग की कीमत डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। इस लिहाज से सभी पलंगों की कीमत 9 लाख रुपये है। 

अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने आरोप लगाया है कि कोर्ट द्वारा नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर जब सर्वे के लिए खासबाग पैलेस गए थे तो वहां कोई चांदी का पलंग नहीं था। 

यह पलंग पैलेस के रॉयल स्वीट में होते थे, जिन्हें गायब कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक चांदी के इन पलंगों की कीमत कब्जेदारों के शेयर से कटेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें