उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के शहजादनगर थाना क्षेत्र में नकली नोट की छपाई का मामला सामने आया है। बुधवार को पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर जाली नोट की छपाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके कब्जे से जाली नोट बनाने के उपकरण के साथ 51 हजार पांच सौ की नकदी बरामद की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक का चालान कर दिया है।
पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम नदीम मियां बताया। शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने मकान के अंदर जाली नोट बना रहा है। सूचना पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह जाली नोट बनाकर बाजार में चलाने का काम करता है।