फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका, अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात से कालागढ़ में रामगंगा नदी पर बने बैराज से जल स्तर बढ़ रहा है। प्रात:आठ बजे जल स्तर 354.580 मीटर रिकार्ड किया गया। इसके चलते बाढ़ की आशंका को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही बाढ़ चौकियों पर तैनात स्टाफ को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गए हैं।
विज्ञापन

कालागढ़ में रामगंगा नदी पर बने बैराज पर सुबह आठ बजे जलस्तर 354.580 मीटर रिकार्ड किया गया। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि कालागढ़ रामगंगा बैराज पर जल स्तर 355 मीटर होने पर पानी छोड़ा जा सकता है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी तहसीलों में बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। संभावित प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ चौकियों की भी स्थापना पूर्व में की जा चुकी है। रामगंगा नदी में जल स्तर के बढ़ने की संभावना के मद्देनजर सभी बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये गए हैं। रामगंगा नदी किनारे बसे गांवों के लेखपालों को भी क्षेत्र में संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिये गए हैं। रामगंगा किनारे बसे गांवों के लोगों से नदी की ओर न तो स्वयं जाने और न ही अपने पशुओं को जाने देने की अपील लेखपालों के माध्यम से कराई जा रही है। किसी भी आपदा की स्थिति में कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0591-2412728 तथा मोबाइल नंबर 9454416867 पर देने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें