पान दरीबा से श्री हरि विराट संकीर्तन सम्मेलन समिति द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा में शामिल झांकि
मुरादाबाद। श्री हरि विराट संकीर्तन सम्मेलन समिति की ओर से 86वें वार्षिक अधिवेशन के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य नगर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कई आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। शोभायात्रा पान दरीबा, सर्राफा बाजार, अमरोहा गेट, चौमुखापुल, टाउनहाल, गंज बाजार, ताड़ी खाना, जीएमडी रोड, बुध बाजार, स्टेशन रोड होते हुए हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज पहुंची।
शोभा यात्रा में सिंहासन माता अन्नपूर्णा, सिंहासन मंदिर, राम दरबार, झांकी अघोरी, झांकी दुर्गा, झांकी हिरण्य कश्यप, शेषनाग लीला, राजस्थानी नृत्य, जीप पर झांकियां, खाटूश्याम, गणेश, दुर्गा, हनुमान समेत अन्य की झांकियां निकाली गईं। शोभा यात्रा में राम दरबार, शेषनाग लीला की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान भारी संख्या लोग पहुंचे। समिति के मंत्री एडवोकेट विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में 28, 29 और 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे रासलीला और शाम को प्रवचन होगा। 30 दिसंबर शाम पांच बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर संस्था के संरक्षक भोला नाथ खन्ना, अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, एडवोकेट चक्रेश लोहिया, संजय गोयल, अरुण कपूर, संजय महरोत्रा, अनुराग अग्रवाल, पवन बंसल, अखिलेश रस्तोगी, नितिन शर्मा, उमेश कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।