फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: सोने-चांदी की राखी से खास बनाएंगे त्योहार, कीमत पांच से 50 हजार तक, बाजार हुए गुलजार

Tue, 18 Aug 2026 12:52 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रक्षाबंधन नजदीक आते ही मुरादाबाद के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सराफा बाजार में सोने की 20 से 50 हजार और चांदी की एक से पांच हजार रुपये तक की राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। 
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर राखियों और उपहारों की नई रेंज सज गई है। सराफा बाजार में सोने और चांदी की राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। वहीं मोबाइल शोरूम में भी नए फोन की बुकिंग शुरू हो गई है। भाई बहनों को राखी के साथ महंगे मोबाइल उपहार में देने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


गंज बाजार और मंडी चौक के सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए सोने और चांदी की राखियों के कई नए डिजाइन तैयार किए हैं। सोने की राखियां 20 हजार से 50 हजार रुपये तक की हैं। चांदी की राखियों की कीमत एक हजार से पांच हजार रुपये तक है। इनमें पारंपरिक के साथ आधुनिक डिजाइन भी शामिल हैं। 

अलग-अलग वजन और डिजाइन में राखियां तैयार की गई हैं। कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल राखियों की बिक्री तेज नहीं हुई है। रक्षाबंधन से करीब एक सप्ताह पहले बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। त्योहार को लेकर बाजारों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

राखी के साथ बहनों को मोबाइल का तोहफा
रक्षाबंधन पर बहनों को मोबाइल फोन उपहार में देने का चलन भी बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मोबाइल शोरूम में नए मॉडल की बुकिंग शुरू हो गई है। कई ग्राहक पहले ही फोन बुक करा रहे हैं। इन्हें त्योहार के दिन बहनों को देने के लिए गिफ्ट पैक कराया जा रहा है।

गंज बाजार स्थित चौधरी इंटरप्राइजेज के संचालक रवींद्र गोयल ने बताया कि अब तक करीब 20 मोबाइल की बुकिंग हो चुकी है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार फोन चुन रहे हैं। रक्षाबंधन पर लोग करीब दो लाख रुपये तक के मोबाइल भी बहनों को उपहार में देते हैं।
विज्ञापन

इस बार सोने और चांदी की राखियों में कई नए डिजाइन तैयार किए हैं। चांदी की पांच हजार रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।  रक्षाबंधन से एक सप्ताह पहले बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। - प्रदीप रस्तोगी, सराफा कारोबारी

सोने की 20 हजार से 50 हजार रुपये तक की राखियां तैयार हैं। पांच हजार रुपये तक की चांदी की राखियां भी मौजूद हैं। त्योहार से एक सप्ताह पहले बिक्री तेज होने की उम्मीद है। -नीरज अग्रवाल, सराफा कारोबारी

रक्षाबंधन पर भाई बहनों को मोबाइल उपहार में देने के लिए नए मॉडल पसंद कर रहे हैं। ग्राहक बजट के अनुसार फोन चुन रहे हैं। त्योहार के आसपास बिक्री और बढ़ेगी। -रवींद्र गोयल, शोरूम संचालक, गंज बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें