फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ट्रैक में छेड़छाड़ से बेपटरी हुई थी राज्यरानी’

Sat, 22 Apr 2017 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रामपुर में राज्यरानी एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : self
विज्ञापन
रामपुर रेल हादसे में सीनियर डीएमई सहित पांच रेल अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए। अधिकारियों ने दर्ज कराए बयान में कहा है कि राज्यरानी एक्सप्रेस के कोच में कोई खराबी नहीं थी। पटरी में छेड़छाड़ की गई थी।
विज्ञापन


जिस वजह से हादसा हुआ। पंद्रह से में दस अधिकारियों के बयान हो चुके हैं। बाकी बचे पांच अधिकारियों को शनिवार को बुलाया गया है। पंद्रह अप्रैैैल की सुबह रामपुर में बेपटरी हुई राज्यरानी एक्सप्रेस के मामले में जीआरपी ने रेल अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया था।

इसके बाद पंद्रह अधिकारियों को नोटिस देकर बयान के लिए एसपी रेल कार्यालय में बुलाया गया था। गुरुवार को सीनियर डीएसओ मुरादाबाद, एडीईएन बरेली, असिस्टेंट लोको पायलट, लोको पायलट, टीईटी के बयान हुए।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को सीनियर डीएमई (सी एंड डब्ल्यू) आरके कौशिक, सीनियर डिवीजन इंजीनियर-3 दीपक सिंह, सीनियर डिवीजन इंजीनियर-2 अनुराग कुमार, सीनियर डीएमई (ओ एंड एफ) जितेंद्र कुमार, डीएमई वीएम सिद्दीकी, पीडब्ल्यूवाई आरके शर्मा और बयान देने एसपी रेल कार्यालय पहुंचे।

जहां हादसे की जांच कर रहे सीओ जीआरपी गाजियाबाद रनवीर सिंह ने तीनों के बयान दर्ज किए। बयान में राज्यरानी एक्सप्रेस के कोच में खराबी की बात सामने नहीं आई है। एक अन्य अधिकारी ने ने अपने बयान में कहा कि पटरी छेड़छाड़ की वजह से टूटी थी।

तीन अधिकारियों के बयान दर्ज कर लिए। एसपी रेल शगुन गौतम ने बताया कि दो दिन में दस अधिकारियों के बयान हो चुके हैं। बाकी बचे अधिकारियों को शनिवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें