फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ड्राइवर को लगा था झटका फिर पटरी से उतरी थी राज्यरानी’

Fri, 21 Apr 2017 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रामपुर में राज्यरानी एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : self
विज्ञापन
‘राज्यरानी हादसे में घटना स्थल से से गुजरते समय ट्रेन के ड्राइवर को तेज झटका लगा था। अभी वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ट्रेन पटरी से उतर चुकी थी। इसके बाद चीखपुकार मच गई। बोगियों धूल भर गई।’
विज्ञापन


ये बयान रेल अधिकारियों और राज्यरानी के ड्राइवर ने जीआरपी को दर्ज कराए हैं। गुरुवार को पंद्रह अधिकारियों में से पांच अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए. बाकी अधिकारियों के बयान शुक्रवार को दर्ज किए जाएंगे।

गुरुवार को एसपी रेल कार्यालय बयान देने पंद्रह रेल अधिकारी और ड्राइवर पहुंचे। इसमें सीनियर डीएसओ मुरादाबाद मंडल, एडीईएन बरेली और रामपुर के एसएस, एसएम शामिल रहे। लेकिन बयान सिर्फ सीनियर डीएसओ और एडीईएन सहित पांच लोगों के ही दर्ज हो पाए।
विज्ञापन


एसपी रेल की मौजूदगी में जांच अधिकारी सीओ जीआरपी गाजियाबाद रनवीर सिंह ने एक-एक कर अधिकारियों के बयान दर्ज किए। बाद में इनके लिखित बयान लिए गए। सीनियर डीएसओ ने अपने बयान में बताया कि घटना स्थल पर लोको पायलट से पूछताछ में उसने झटके की बात सामने आई थी।

वहीं लोको पायलट ने भी अपने बयान में झटके बात कही है। एसपी रेल शगुन गौतम ने बताया कि पंद्रह अधिकारी बयान देने आए थे। लेकिन पांच लोगों के ही बयान दर्ज हो पाए हैं। बाकी लोगों को शुक्रवार को बुलाया गया है। सभी के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  किसने क्या दिया बयान - सीनियर डीएसओ : घटना स्थल पर ही राज्यरानी एक्सप्रेस एक्सप्रेस के लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट से पूछताछ की गई थी। दोनों ने घटना स्थल पर झटके की बात बताई। उन्होंने जांच अधिकारी घटना स्थल की स्थिति बताई। 

- एडीईएन बरेली : घटना स्थल की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक की प्रापर मरम्मत हुई थी। ट्रैक में किसी तरह कोई कमी नहीं थी। 

- टीईटी : ट्रेन के टीईटी ने अपने बयान में बताया कि वह एसी कोच में सवार था। अचानक तेज आवाज के साथ ट्रेन पटरी से उतर गई। इसके बाद वह बचाव में जुट गए। आला अधिकारियों को अवगत कराया।

- लोको पायलट-असिस्टेंट पायलट : लोको पायलट और असिस्टेंट पायलट ने अपने बयान में कहा कि ट्रेन ओवर स्पीड में नहीं थी। घटना स्थल पर तेज झटका लगा था। इसके बाद सब धूल-धूल हो गया दो बोगी छोड़ सभी बोगी पटरी से उतर गई।  
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें