फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अमरोहा स्टेशन पर वंदेभारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उठाई

Thu, 26 Dec 2024 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडलीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति व रेल प्रशासन के बीच मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के विभिन्न जनपदों से 10 सदस्यों ने प्रतिभाग किया और अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं रेलवे के अधिकारियों को बताईं। साथ ही उन्हें दूर करने के लिए अपने सुझाव भी रखे।
विज्ञापन

अमरोहा से आए अभिषेक शर्मा ने कहा कि वंदेभारत एक्सप्रेस का ठहराव अमरोहा में भी होना चाहिए। फैजाबाद व रानीखेत एक्सप्रेस के भी अमरोहा में ठहराव की मांग उठाई। इस पर डीआरएम ने प्रस्ताव बनाने का आश्वासन दिया। अभिषेक ने कहा कि सप्ताह मेें एक दिन चल रही मुंबई एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाए यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। संभल-गजरौला रेललाइन को संभल-अमरोहा के बीच करने का सुझाव रखा। इसके अलावा अमरोहा स्टेशन पर धीमी गति से चल रहे अमृत भारत योजना के कार्य की गति बढ़ाना का सुझाव रखा। डीआरएम ने उनकी मांगों व सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया। उनके अलावा बैठक में हरिद्वार से हरिंद्र गर्ग, शाहजहांपुर से अतुल शर्मा, नवीन दीक्षित, हरदोई से सौरभ गुप्ता, नवीन अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, बिजनौर से राजन टंडन आदि सदस्यों ने प्रतिभाग किया। रेल प्रशासन की ओर से डीआरएम राजकुमार सिंह, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता आदि मौजूद रहे।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें