फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नलकूपों पर सोलर लगवाने के लिए 31 तक करें आवेदन

Thu, 26 Dec 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीएम कुसुम-सी योजना के तहत जिले के किसानों के बिजली चलित ट्यूबवेलों को सौर ऊर्जा से आच्छादित करने की प्रक्रिया चल रही है। किसान बिजली से संचालित होने वाले ट्यूबवेलों में सोलर लगवाने के लिए अब 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें किसानों को 90 से 100 प्रतिशत की सब्सिडी भी मिलेगी। पहले इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 15 दिसंबर तक का ही समय दिया गया था, लेकिन अब किसानों को 31 दिसंबर तक का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में करीब 20 हजार से अधिक किसानों के पास बिजली चलित ट्यूबवेल हैं। जिला नेडा परियोजना अधिकारी एसके सिंह के अनुसार अबतक करीब पांच हजार लोगों ने सोलर के लिए आवेदन किया है। इस योजना के तहत किसानों को शत-प्रतिशत सब्सिडी मिल रही है। जिन किसानों ने आवेदन किया है बिजली विभाग की मदद से उनके ट्यूबवेल को सौर ऊर्जा में परिवर्तित करने की प्रक्रिया चालू कर दी गई है।
किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभाग की वेबसाइट upneda.org.in पर जाकर किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्रतिलिपि को लेखपाल और संबंधित जेई से प्रमाणित कराना होगा। यह प्रतिलिपि विकास भवन में तृतीय तल पर स्थित यूपी नेडा कार्यालय में जमा करना होगा। सत्यापन के बाद सोलर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें