मुरादाबाद में अस्थायी पुल बंद करने के निर्देश
भारी बारिश से रामगंगा उफान पर है। जिला प्रशासन ने खतरे को देखते हुए बिकनपुर के अस्थायी पुल को बंद करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्र ने मौके का निरीक्षण कर राजस्वकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।
कहां हुई कितनी बारिश
मंडल के पांचों जिलों रामपुर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद और बिजनौर में शुक्रवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ ही तेज रफ्तार हवा भी चलेगी। बृहस्पतिवार को रामपुर में 80 मिमी, अमरोहा में 68 मिमी, संभल में 95 मिमी और मुरादाबाद में 104 मिमी बारिश हुई।