फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ झमाझम बारिश, ओले भी पड़े

Sat, 27 May 2017 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
RAIN
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम को एकाएक मौसम का मिजाज बदला। आंधी, ओलावृष्टि और तेज बारिश से लोगों से गर्मी से राहत की सांस ली। करीब 25 मिनट तक बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम काफी गर्म था। दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। गर्मी से बेहाल लोग दिन भर लोग पसीने-पसीने होते रहे। लेकिन शाम ढलते ही मौसम का मिजाज बदल गया। 7 :45 बजे धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं जो आंधी में तब्दील हो गईं। हवा काफी तेज थी।

कई स्थानों पर पेड़ों और बिजली के खंभों के गिरने की सूचना मिली। आंधी ने बिजली भी उड़ा दी। शीघ्र ही बारिश शुरू हो गई। बारिश के  साथ ओलों की भी बौछार हुई। लेकिन 25 मिनट बाद ही बारिश रूक गई। इस दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन


आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ। लेकिन तापमान में कुछ गिरावट आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। उधर लोगों का कहना है कि यह बारिश बहुत कम है। इससे कोई विशेष लाभ खेती को नहीं मिला है। मौसम का मिजाज एक-दो दिन तक अच्छा रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें