फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में दो जगह चटकीं रेल पटरियां, बचा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के दलपतपुर और परसाखेड़ा के पास सोमवार सुबह रेल पटरियां चटकी मिलने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

मंडल के दलपतपुर और मूंढापांडे के बीच सोमवार सुबह 6.20 बजे ट्रैक मैन ने पटरी चटक देख ली। उसने तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी और ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा परसाखेड़ा के पास सोमवार सुबह छह बजे ट्रैक मैन ने ट्रैक चटका देखकर तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने रेलवे कंट्रोल को इसकी जानकारी दी और ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया। पौन घंटे बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें