फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अंतर मंडलीय टूर्नामेंट में भाग लेने रेलवे की टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखनऊ में आयोजित रेलवे के अंतर मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम घोषित की गई। टीम मंगलवार की रात लखनऊ रवाना हो गई। स्पोर्ट्स अधिकारी सीनियर डीईई (जी) जन्मेजय उपाध्याय ने टीम को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
विज्ञापन


टीम में कप्तान राकेश त्यागी, श्रेय मोहन, सौरभ पाल, निजाम अली, महेश मीना, आशु शर्मा, तबरेज आलम, सूफियान मलिक, शुभम कुमार, दीपक कुशवाह, दीपक भाटी, दीपक कुमार, अनुज कुमार, अनिल सिंह चौहान व नदीम खान शामिल हैं। टीम कोच के रूप में नरेंद्र कुमार व टीम मैनेजर के रूप में सीनियर डीओएम (जी) चेतन तनेजा को भेजा गया है। मंगलवार रात को डीआरएम राजकुमार सिंह की मौजूदगी में टीम को रेलवे स्टेडियम बुलाकर जीत के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर रेलवे के स्पोर्ट्स सचिव राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
अब रेलवे स्टेडियम में लीजिए डे-नाइट मैच का आनंद
रेलवे स्टेडियम में अब आप डे-नाइट क्रिकेट मैच का आनंद ले सकेंगे। मंगलवार रात को स्टेडियम में फ्लड लाइट्स का उद्घाटन हो गया है। कई लाख रुपये की लागत से स्टेडियम के चारों कोनों पर फिलिप्स कंपनी की अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ्लड लाइटें लगाई गई हैं। इसके लिए आठ माह से कवायद चल रही थी। मंगलवार रात को डीआरएम राजकुमार सिंह ने दूधिया रोशनी में स्टेडियम की पिच पर क्रिकेट का आनंद लिया। इस दौरान अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें