फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 100 बेड के सीसीयू को शासन की सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल परिसर में 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट को शासन की सहमति मिल गई गै। इसके लिए छह माह पहले प्रस्ताव भेजा गया था। सात मंजिला इमारत बनाने के लिए जिला अस्पताल परिसर से मिट्टी का नमूना भी लिया गया था, जोकि टेस्ट में पास हो गया है। अब जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह निर्माण जिला अस्पताल में बने पार्क के स्थान पर होगा। हालांकि इससे अस्पताल में खुली जगह नहीं बचेगी लेकिन लोगों के लिए चिकित्सकीय सुविधा में बढ़ोतरी होगी। खुला स्थान कम होने पर फायर की एनओसी मिलना भी मुश्किल होगा। क्रिटिकल केयर यूनिट में सभी बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा। इसके लिए डॉक्टरों व स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। फिलहाल जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में कोरोना काल में आए वेंटिलेटर ही ठप पड़े हैं। स्टाफ की कमी के कारण 30 बेड के आईसीयू का संचालन नहीं हो पा रहा है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि सीसीयू के साथ शासन से डॉक्टरों व स्टाफ की नियुक्ति के लिए भी मांग की गई है। इसका संचालन अच्छे से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें