रेलवे की बिजली चोरी कर ई रिक्शा चार्ज कराने वाले रेलवे कर्मचारी पर जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी कर उसे आमदनी का जरिया बनाने पर पचास हजार रुपये अर्थदंड देना होगा। जुर्माना नहीं भरने पर उस पर वेतन वृद्धि पर रोक लगाई जाएगी।
पिछले साल नवंबर में माल गोदाम के नजदीक बने क्वार्टर में बिजली विभाग, आरपीएफ और आरडब्ल्यू की ओर से सर्च अभियान चलाया गया था। इस दौरान एक रेलवे के एक क्वार्टर में लाइन से लगे ई रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे।
टीम के पहुंचने पर सभी लोग वहां से भाग निकले। रेलवे क्वार्टर प्रेम सिंह पार्सल पोर्टर के नाम पर अलाट है। इस मामले में उसे निलंबित कर दिया गया था। जांच के बाद सीनियर डीईई ने प्रेम सिंह पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।