फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष में रेलवे जीएम का चौथा दौरा आज, नहीं बदले सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल का उनके कार्यकाल में मुरादाबाद का चौथा दौरा सोमवार को है। रेल मंडल के लिए बेहद अफसोस की बात है कि पिछले कई दशकों में जीएम के पद पर आसीन रहे अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्याएं बताई गईं। मुरादाबाद में वॉशिंग लाइन बनाकर आगरा और मुंबई के लिए ट्रेन चलाने की मांग करीब 50 वर्षों से उठ रही हैं। इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो सका।
विज्ञापन

दिल्ली से कनेक्टिविटी के लिए संभल-गजरौला रेल लाइन का प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पड़ा है। सोनकपुर ओवरब्रिज के धीमी गति से चल रहे निर्माण से जनता परेशान है। मार्च 2021 में मुरादाबाद दौरे पर आए जीएम गंगल ने दिसंबर तक इस पुल का निर्माण पूरा कराने का दावा किया था। अभी तक पुल की एक फेस भी शुरू नहीं हो पाई है। इसके अलावा प्रयागराज के लिए मुरादाबाद से एक और ट्रेन की मांग जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार उठाई जाती रही है। दरअसल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला छात्रों, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का आवागमन बना रहता है। फिलहाल मुरादाबाद से प्रयागराज के लिए नौचंदी एक्सप्रेस और लिंक एक्सप्रेस चल रही हैं। नौचंदी एक्सप्रेस की रफ्तार लखनऊ के बाद बेहद धीमी हो जाती है इससे लोग समय पर अपने गंतव्य स्थानों पर नहीं पहुंच पाते। लिंक एक्सप्रेस को अलीगढ़ में संगम एक्सप्रेस के साथ जोड़कर चलाया जाता है। इस ट्रेन के अकसर लेट होने के कारण संगम एक्सप्रेस को अलीगढ़ में काफी देर रोकना पड़ता है। यदि मुरादाबाद होते हुए सीधे प्रयागराज के लिए ट्रेन चलाई जाए तो लोगों को काफी सहूलियत होगी। इसी प्रकार आगरा के लिए वाया अलीगढ़ ट्रेन चलने से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को आसानी होगी। मुंबई के लिए ट्रेन चलने से शहर के निर्यातकों की एक बड़ी समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें