फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी के बेटे को कुचला: रईसजादा नशे में दाैड़ा रहा था थार, टकराने पर टोका तो बाइक में मार दी थी टक्कर

Tue, 17 Sep 2024 06:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में कारोबारी ने शराब के नशे में अमन की बाइक में टक्कर मारी थी। इससे पहले दोनों के बीच वाहन टकराने को लेकर बहस हुई थी। पुलिस ने बताया कि इससे गुस्से में आकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला अमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में लोकोशेड पुल के पास कंटेनर डिपो के सामने रविवार की रात नशे में धुत थार चालक ने बाइक सवार अमन कुमार (25) को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से कुछ देर पहले ही साईं अस्पताल के सामने युवक की थार सवार तीन युवकों से बेतरतीब ढंग से गाड़ी चलाने को लेकर बहस हुई थी।

विज्ञापन


इसके बाद ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गाड़ी चला रहे व्यवसायी के बेटे अनमोल अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। वह भी अपने पिता के साथ हाथ बंटाता है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

चंद्रनगर आजाद नगर निवासी लोको पायलट योगेंद्र कुमार का बेटा अमन कुमार क्रिप्टो ट्रेडिंग का काम करता था। रविवार को अमन की छोटी बहन माही का जन्मदिन था। वह बर्थडे केक खरीदने के लिए बाइक से निकला था।
विज्ञापन


पहले वह दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लॉजा के नजदीक दुकान पर गया, लेकिन दुकान बंद थी। इसके बाद वह केक लेने गांधीनगर की ओर चल दिया। रात करीब 10 बजे कांशीराम गेट के सामने साईं अस्पताल के नजदीक अनियंत्रित ढंग से कार चला रहे युवकों से अमन की बहस हो गई।

अमन ने अपनी बहन माही को फोन कर थार सवार युवकों से हुई नोकझोंक के बारे में जानकारी दी। साथ ही थोड़ी देर में केक लाने की बात कही। रात करीब 11 बजे गांधीनगर से केक लेकर अमन घर लाैट रहा था। 

लोकोशेड पुल के पास कंटेनर डिपो के सामने डिवाइडर के कट पर थार चालक ने अमन की बाइक को राैंद दिया। युवक का हेलमेट दूर जा गिरा। हादसे के बाद आरोपी भाग निकले। आसपास के लोगों के साथ फव्वारा चाैराहे पर माैजूद पुलिस पहुंच गई।

सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। अमन को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने थार सवार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही एक आरोपी अनमोल अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को साैंप दिया।

थार से मिलीं शराब की बोतलें 

घटना के समय अनमोल के अलावा गाड़ी में  उसके दो दोस्त लाजपतनगर निवासी सुकेत खन्ना और रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी दिव्य चाैधरी भी थे। घटना के समय तीनों नशे में धुत थे। थार गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

गाड़ी में शराब की बोतलें मिली हैं। लोगों का कहना है कि घटना से पहले थार चालक अनमोल अरोड़ा कुछ और कार चालकों से रेस लगा रहा था। थार चालक बेकाबू तरीके से गाड़ी चला रहा था। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें