फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: थाना चौराहा पर रेलवे फाटक और नगर में गन्ना वाहनों से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को कस्बे में थाना चौराहा पर रेलवे फाटक और नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट मार्ग पर गन्ना वाहनों के कारण जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


थाना चौराहा से चंद कदम दूरी पर कांठ-अमरोहा मार्ग पर रेलवे फाटक संख्या 433-बी है, जिससे फाटक से होकर पूरा दिन ट्रेनों का आवागमन रहता है। जिस कारण फाटक को बार-बार बंद करना पड़ता है, जिससे सड़क मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन जाम में फंस जाते हैं। मंगलवार को भी फाटक के बार-बार बंद होने से थाना चौराहा पर वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने जैसे-तैसे कई बार वाहनों को निकलवाया, लेकिन रूक-रूक कर बार-बार जाम लगता रहा। वहीं दूसरी ओर नगर के बीच से होकर जा रहे मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गन्ना वाहनों के कारण जाम लग गया। जिससे नगरवासियों और राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें