फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। न्यायालय कर्मी के आत्महत्या के मामले में पत्नी सहित आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

पुलिस से सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की क्षेत्र के गांव करनावाला खालसा निवासी मोहित कुमार नगर स्थित कोर्ट में लिपिक के पद पर नौकरी करता था ।17 जनवरी को उसने अपने घर में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी।
उसने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी और कुछ अन्य लोगों को जिम्मेदार बताया था। मोहित के पिता ने पुलिस में उसकी पत्नी सहित 12 लोगों के खिलाफ उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने 18 दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

मां कुसुम अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने अपने बेटे की मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया। उसकी पत्नी सहित सभीआरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि इस मामले की अभी विवेचना चल रही है। उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें