फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

की-मैन की सूझबूझ से बचा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में मंगलवार सुबह भिटौरा और धनेटा के बीच की-मैन की सूझबूझ से हादसा बच गया। की- मैन ने चटकी रेल पटरी देख कर तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को देकर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। वरना कुछ देर बाद ही यहां से कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन गुजरनी थी। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

मंडल के भिटौरा और धनेटा के बीच अप लाइन पर मंगलवार सुबह सवा पांच बजे की- मैन समयराज मीणा पटरियों की बेल्ट चेक कर रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि अप लाइन पर पटरी चटकी हुई है। उसने तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने रेलवे कंट्रोल को इसकी जानकारी दी तो रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। इस दौरान कामाख्या एक्सप्रेस, लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन और दो मालगाड़ियां बीच में रुकी रहीं। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें