फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा

Thu, 01 Oct 2015 07:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शहर में छापा मार अभियान चलाया। टीम ने पैथोलाजी लैब, डायोग्नोसिस सेंटर और क्लीनिक की जांच की। जहां टीम को रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं मिले। जिसपर संचालकों को पेपर दिखाने के लिए दो दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद नोटिस भेजने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



डिप्टी सीएमओ डा. रंजन गौतम टीम के साथ बुधवार को चेकिंग पर निकले। उन्होंने लाल पैथोलाजाी लैब चड्ढा कांप्लेक्स की जांच की, जहां टीम को रस्ट्रिेशन पेपर नहीं मिला। वहीं लाल पैथोलाजी लैब प्रिंस रोड के संचालन टीम को कोई पेपर नहीं दिखा पाए। वहीं डायोग्नोसिस सेंटर पर भी बिना रजिस्ट्रेेशन के चलता मिला।


यही हाल हिंद पैथोलोजी लैब प्रिंस रोड और चिराग क्लीनिक दौलब बाग का रहा। डिप्टी सीएमओ डा. रंजन गौतम ने बताया कि सभी को दो दिन की मोहलत दी गई है। इसके भीतर रजिस्ट्रेशन पेपर दिखाना होगा। ऐसा नहीं करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें