फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में लगाई रेस, मुसीबत में पड़ी यात्रियों की जान

Mon, 22 Aug 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
पलटी बस
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद से संभल जा रहीं रोडवेज की दो बसों के चालकों ने रेस लगा दी। अनियंत्रित होकर एक बस डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई। इस हादसे में बस यात्रियाें में चीख पुकार मच गई। पुलिस और लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल भिजवा दिया। 

पीतल नगरी डिपो की अनुबंधित बस रविवार शाम यात्री लेकर मुरादाबाद से संभल जा रही थी। कोहिनूर तिराहे के पास दूसरी बस आ गई। यात्रियों ने बताया कि दोनों बसों के चालकों में अपनी अपनी बसें आगे निकालने की होड़ मच गई। संभल रोड पर टीपी नगर पुलिस चौकी के सामने अचानक बस के आगे कार आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे पुलिस वालों ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों में आजम पुत्र रफीक निवासी सरायतरीन संभल, रजनी पत्नी गुड्डू, गुड्डू निवासी सिरसी मैनाठेर। रजनी के तीन बच्चे दक्ष, कामिनी और राहुल, उर्मिला पत्नी धर्मपाल निवासी शहजादे सराय संभल, चालक  मसरूर घयल हुए हैं। जहां चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें