फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गक्खरपुर में दस दिनों में फैला बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी ब्लाक के गक्खरपुर गांव में दस दिनों में बुखार फैल गया। गांव में दो सौ से अधिक बुखार के मरीज मिले चुके हैं। यही नहीं 64 डेंगू पीड़ित भी पाए गए, जबकि बुखार फैलने से दस दिन पहले कराए गए सर्वे में सिर्फ 15 बुखार पीड़ित मिले थे। ऐसे में सर्वे पर सवाल उठने लगा है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में डेंगू और बुखार से मरीजों की मौत का मामला सामने पर प्रदेश के सभी जिलों में सात सितंबर से सोलह सितंबर तक विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया गया था। स्वास्थ्य विभगा के मुताबिक आशा और आंगनबाड़ी वर्करों की टीम ने जिले के 6.43 लाख घरों का सर्वे किया।
इसमें गक्खरपुर गांव के 456 घर भी शामिल रहे। जहां तीन टीमों के सर्वे बुखार के सिर्फ पंद्रह मरीज मिले, लेकिन दस दिन बाद इस गांव में बुखार से हाहाकार मच गया। 26 सितंबर को गांव में डेंगू के पांच मरीज मिले।
विज्ञापन

सत्तर बुखार पीड़ितों का सैंपल कराया गया। वहीं चार अक्तूबर तक नौ दिनों में गांव में डेंगू के 64 केस सामने आ चुके हैं। साथ ही दो सौ से अधिक बुखार के मरीज मिले। जो सर्वे पर सवाल खड़ा करते हैं। सर्वे के दस दिन बाद ही बुखार के इतने मरीज कैसे सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें