फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए... गांव से पलायन करने की धमकी, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Mon, 13 Oct 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)

सार

बिलारी के गांव सिहारी लद्दा निवासी ने मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से परेशान होकर मकान पर बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि ठेकेदार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अब दंपती ने गांव छोड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बिलारी में मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी के गांव सिहारी लद्दा निवासी दंपती ने मारपीट के मामले में आरोपियों पर तीन माह बाद भी कार्रवाई न होने पर मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर गांव से पलायन की चेतावनी दी है। क्षेत्र के गांव सिहारी लद्दा निवासी ममता ने 22 सितंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गांव निवासी पुष्पेंद्र दिल्ली में शादी समारोह में ठेकेदारी करता है।

विज्ञापन


वह छह माह पहले पति किशनवीर और 16 वर्षीय बेटे शिवम को अपने साथ काम कराने दिल्ली ले गया। तीन माह तक काम करने के बाद भी ठेकेदार पुष्पेंद्र ने शिवम को मजदूरी नहीं दी। ममता का आरोप है कि लगभग तीन माह पहले वह जब ठेकेदार के घर बेटे की बकाया मजदूरी लेने गई तो ठेकेदार व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की।

साथ ही जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए एसएसपी से भी गुहार लगाई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। ममता का आरोप है कि शनिवार की सुबह दोबारा आरोपियों ने उसके घर आकर मारपीट करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन


जब उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई तो पुलिस कर्मियों ने कहा कि तुम अपना मकान बेचकर कहीं चली जाओ। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने से परेशान होकर अब उसने मकान बिकाऊ का पोस्टर लगाया है। 

पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ 22 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमे में चार्जशीट लगा दी है। बाद में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पुष्पेंद्र और उसके भाई जसवंत का शांतिभंग में चालान भी किया जा चुका है। पुलिस द्वारा ढिलाई बरतने के ममता के आरोप निराधार हैं ।  -उदय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी बिलारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें