फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं चलेंगीं पंजाब मेल और आला हजरत एक्सप्रेस  

Tue, 07 Nov 2017 02:19 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन कैं‌स‌िल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल पटरियों की मरम्मत की वजह से मंगलवार को पंजाब मेल और आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलेंगीं। जबकि सोमवार को भी पंजाब मेल ट्रेन रद्द रही। अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से दौड़ रही हैं। आने वाले समय में कुछ और ट्रेनें के रद्द किए जाने की संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन


इन दिनों से रेलवे ट्रैक की मम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसकी वजह से पिछले कई दिन से पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द चल रही हैं। लखनऊ से मेरठ तक चलने वाली राज्य रानी एक्सप्रेस रविवार को रद्द कर दी गई थी। जबकि सोमवार को हाबड़ा से अमृसर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी नहीं चली। ये ट्रेन मंगलवार को भी रद्द रहेगी। पंजाब मेल अपने निर्धारित से कई घंटे देरी से चल रही थी।

इनके अलावा आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन भी मंगलवार को रद्द रहेगी। ये ट्रेन भी घंटों देरी से चल रही है। सोमवार को  जन सेवा एक्सप्रेस ट्रेन बीस घंटे, हाला हजरत साढ़े दस घंटे, सियालदह एक्सप्रेस पांच घंटे, लिंक एक्सप्रेस पांच घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस सात घंटे, काशी विश्वनाथ दो घंटे, गरीब रथ दस घंटे देरी से चल रही हैं। करीब दो दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से दौड़ रही हैं। 
विज्ञापन


 मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार सुबह ट्रैक में फ्रे क्चर हो गया। जानकारी मिलने पर रेलवे टीम पहुंच गई और ट्रैक की मरम्मत करने के बाद रेल यातायात चालू किया गया। सोमवार सुबह पौने आठ बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक में फ्रेक्चर हो गया था। यहां से गुजरी ट्रेन के चालक ने झटका महसूस किया। उसने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद रेल का संचालन बंद कर ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें