जिला उद्यान विभाग ने किसानों को बांटा 250 क्विंटल आलू का बीज
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। आलू की नई प्रजाति किसानों को मालामाल करेगी। नई प्रजापति का ये आलू 80-90 दिन में तैयार हो जाएगा और उसकी उपज भी 250-300 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होगी। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस आलू में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक है।
मुरादाबाद में छह हजार पांच सौ हेक्टेयर भूमि में आलू की खेती की जाती है। पिछले कुछ सालों में किसानों का रूझान आलू की खेती की ओर बढ़ा है। पिछले साल आलू उत्पादन भी अच्छा हुआ था। किसानों को सीधा लाभ पहुंचने के मकसद से सरकार ने क्रय केंद्र खोलकर आलू खरीदा था। हालांकि किसान क्रय खेतों पर अपना आलू बेचने नहीं आए थे। इसके बाद सरकार को क्रय केंद्र बंद करने पड़े थे। इस बार भी जिला उद्यान विभाग को आलू का बीज बेचने की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने मुरादाबाद के लिए 300 क्विंटल आलू का बीज भेजा था। करीब 250 क्विंटल बीज बेच दिया गया है। जबकि अभी 50 क्विंटल बीच अभी बाकी है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि चिप सोना और अर्ली आलू की नई प्रजाति का बीज आया है। जो कम समय में तैयार हो जाएगा। 250 क्विंटल बीज बेच दिया गया है। जबकि 50 क्विंटल बीच अभी बाकी है। 1400 रुपये प्रति क्विंटल आलू के बीज का रेट तय किया गया है। दिल्ली रोड पर दुर्गेश कोल्ड स्टोर में बीज बेचने का केंद्र बनाया गया है।