फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी में 28 को आयोजित होगा पल्स पोलियो बूथ दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय में बृहस्पतिवार की दोपहर तहसील स्तरीय पोलियो टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें 28 जून को पल्स पोलियो बूथ दिवस आयोजित करने की जानकारी दी गई। वहीं पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम प्रिंस वर्मा के निर्देशन में हुई बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि डेढ़ साल बाद पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। क्षेत्र के लगभग 45 हजार लक्षित बच्चों को 28 जून को 218 बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। चिकित्साधीक्षक के अनुसार 29 जून से पांच जुलाई तक घर-घर जाकर पोलियो ड्राॅप पिलाने का अभियान चलाया जाएगा। पोलियो बूथ दिवस और डोर-टू-डोर अभियान के बाद छूटे बच्चों को बी टीमों द्वारा चिन्हित कर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।
अभियान में 38 सुपरवाइजर नामित किए गए हैं। क्षेत्र के 39 ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों की तलाश कर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। एसडीएम प्रिंस वर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि पल्स पोलियो अभियान में स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग करें। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यक्रम समन्वयक चंचल सिंह आजाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन के शहजाद आलम व सीडीपीओ सुरेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें