फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: राज्यरानी एक्सप्रेस का इंजन अचानक फेल, डेढ़ घंटे देरी से पहुंची रामपुर, नौचंदी समेत सात ट्रेनें लेट

Thu, 11 Jun 2026 07:26 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

मुरादाबाद के कटघर में राज्यरानी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से ट्रेन करीब डेढ़ घंटे प्रभावित रही। रामपुर से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। 
विज्ञापन
Railway News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर में राज्यरानी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से ट्रेन डेढ़ घंटे देरी से रामपुर पहुंची। दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को रेलवे स्टेशन तक लाया गया। इस कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस मुरादाबाद में ठहराव के बाद कटघर से निकल रही थी।

विज्ञापन


तभी उसका इंजन फेल हो गया और ट्रेन रुक गई। कर्मचारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद रामपुर से दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को रामपुर लाया गया। ट्रेन अपने निर्धारित समय 10:13 बजे के बजाय 11:42 बजे रामपुर पहुंची। यात्रियों को धूप और गर्मी में पेयजल के सहारे राहत लेनी पड़ी।

बृहस्पतिवार को भी सात ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंचीं। इनमें काशी विश्वनाथ, दून एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस और सत्याग्रह एक्सप्रेस शामिल थीं। डाउन गाड़ी काशी विश्वनाथ और जनसेवा एक्सप्रेस भी विलंब से पहुंचीं। एप के जरिए मिली जानकारी के अनुसार, रात की अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


पिछले दो हफ्तों से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। लखनऊ, शाहजहांपुर और बरेली की तरफ ट्रैक पर काम चल रहा है, जिससे ट्रेनों के आने में देरी हो रही है। इंजन फेल होने के कारण राज्यरानी एक्सप्रेस को दूसरा इंजन भेजकर रवाना किया गया। -मो. आजम, स्टेशन अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें