फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चार घंटे इलाज को भटके मरीज

Sun, 31 Jul 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आईएमए के क्लीनिकल स्टेब्लिसमेंट एक्ट के विरोध का असर मरीजों पर देखने को मिला। दूरदराज से इलाज कराने शहर पहुंचे मरीजों को चार घंटे भटकना पड़ा। दोपहर बाद ओपीडी सेवा शुरू होने पर मरीजों का इलाज  हो सका। हालांकि इस दौरान क्लीनिक और नर्सिंग होम में इमरजेंसी के मरीज जरूर देखे गए।
विज्ञापन


क्लीनिकल स्टेब्लिसमेंट एक्ट का आईएमए विरोध कर रही है। तीस जुलाई को इस एक्ट के खिलाफ प्रदेश व्यापी सभाकर विरोध जताया गया। शहर के डाक्टरों ने आईएमए भवन में सभाकर अपनी बात रखी। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चली सभा में सभी डाक्टर मौजूद रहे।

इस दौरान चार घंटे तक शहर के लाजपतनगर, हरपाल नगर, कटघर, सिविल लाइन, कांठ रोड, मधुबनी, आशियाना में क्लीनिक और नर्सिंग होम में ओपीडी सेवा ठप रही है। जबकि डाक्टरों के विरोध प्रदर्शन से अंजान मरीज शहर पहुंच गए।
विज्ञापन


क्लीनिक बंद होने पर दूूसरे और तीसरे क्लीनिक का चक्कर लगाते रहे। हर जगह मायूसी हाथ लगी। सभा खत्म होने पर दोपहर बाद डाक्टर क्लीनिक पर पहुंचे, तब जाकर मरीजों का इलाज हो सका।

आईएमए प्रेसीडेंट डा. राजेश सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ओपीडी प्रभावित रही। इस दौरान इमरजेंसी सेवा चलती रही। इमरजेंसी के मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें