फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरमू की कैरिज एंड वैगन शाखा ने किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे बोर्ड का नॉन सेफ्टी कैटेगरी के 50 फीसदी पदों को समाप्त करने का आदेश रेल कर्मचारी संगठनों के बीच बड़ा मुद्दा बन गया है। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने इसे लेकर उत्तर रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को उरमू की कैरिज एंड वैगन शाखा ने शाखाध्यक्ष मनन सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया और आदेश को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि रेलवे आवासों के किराये में प्रतिवर्ष 10 फीसदी की वृद्धि कर की जा रही है। जबकि मरम्मत के नाम पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा। रनिंग स्टाफ से दूसरे कार्य कराए जा रहे हैं। इससे रनिंग स्टाफ में रोष व्याप्त है। स्टाफ को छुट्टी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि भत्ते पर लगाई गई रोक को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। डेढ़ वर्ष के रोके गए मंहगाई भत्ते का एरियर बिल पास करवाने की मांग रखी गई। सीएलआई का रोटेशन नियमनुसार किया जाए। इसी प्रकार की कुछ अन्य मांगों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, संजय कुमार रामकिशोर राही, अकरम, रफी हुसैन, रमेश चंद्र, विनोद, सुनील कुमार, सियाराम सिंह, अनुराधा, मुकर्रम वेग, रितेश सिंह समेत तमामा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें