फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाम मोर्चा ने भी अग्निपथ योजना को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों में वाम मोर्चा भी शामिल हो गया है। शुक्रवार को जिला अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अग्निपथ योजना को युवा विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भाकपा मार्क्सवादी के जिलामंत्री थान सिंह ने कहा कि भाजपा देश पर सांप्रदायिक राजनीति लादने पर तुली हुई है। देश की तमाम जनतांत्रिक ताकतों के विरोध को दरकिनार करते हुए भाजपा नए-नए विवादास्पद मुद्दों को लागू कर रही है। पिछले दो साल से सेना में भर्ती नहीं हुई, अब नियमित सैनिकों की जगह ठेका सैनिक रखे जाएंगे। भाकपा माले के जिला प्रभारी रोहिताश राजपूत ने आरोप लगाया कि यह कारपोरेट घराने की निजी सेनाएं खड़ी करने की योजना है। मोर्चे में शामिल लोगों ने संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। प्रदर्शन में कामरेड चंद्रपाल सिंह आजाद, विक्रम सिंह, शरीफ अहमद, शहाबुद्दीन, दिनेश कश्यप, संजीव कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें