फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के कारण अभियंताओं ने स्थगित किया आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विद्युत निगम के अभियंताओं का प्रबंधन के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन बुधवार शाम तक चला। इसके बाद अभियंताओं ने होली के मद्देनजर आंदोलन को चार दिन के लिए स्थगित कर दिया है। उनका कहना है कि त्योहार के मद्देनजर सभी अभियंता अपनी ड्यूटी के साथ प्रबंधन के निर्देशों का पालन करेंगे। अभियंता संगठन ने 20 मार्च के बाद सविनय अवज्ञा आंदोलन दोबारा शुरू करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

यह आंदोलन विद्युत निगम प्रबंधन पर भ्रष्टाचार, संसाधनों के अभाव और भय का वातावरण उत्पन्न करने के आरोप लगाते हुए विरोध में चल रहा है। आरोप है कि प्रबंधन ने ईआरपी प्रणाली खरीद एवं बिजली क्रय करने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। बुधवार को अभियंताओं ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर शाम पांच से छह बजे तक एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर ब्रजेश कुमार, विक्रम सिंह, विशाल कुमार, अवनीश कुमार, ओपी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें