मुरादाबाद। मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर चार बसें नॉनस्टॉप चलाई जाएंगी। इस रूट पर सर्वाधिक भीड़ होने के कारण रोडवेज प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। वर्तमान में मुरादाबाद से दिल्ली के लिए कुल 40 बसें चलाई जा रही हैं। इनमें से चार बसें बीच रास्ते में कहीं सवारियां नहीं बैठाएंगी। मुरादाबाद डिपो से शुरू होकर दिल्ली के कौशांबी बस अड्डे पर रुकेंगी। आरएम मुरादाबाद दीपक चौधरी ने बताया कि शाम सवा पांच बजे, सवा छह बजे दो सामान्य बसों को चलाया जाएगा। इसके बाद शाम सवा सात बजे एक एसी बस मुरादाबाद से दिल्ली के लिए चलेगी। ठीक इसी समय कौशांबी डिपो से दूसरी एसी बस मुरादाबाद के लिए चलेगी।