फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष सत्याग्रह किया। कांग्रेसियों ने ईडी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप दूबे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीमार होने के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय केंद्र सरकार के इशारे पर उन्हें प्रताड़ित करने और उनकी साख गिराने के उद्देश्य से कार्यालय में तलब कर रहा है। दावा किया कि इस मामले में 2012 में सभी तरह की जांच पूर्ण हो चुकीं हैं। अमीरुल हसन जाफरी ने कहा बलिदानी गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों की सत्यता की लड़ाई लड़ रही है। सत्य को दबाने के लिए केंद्र सरकार भारत के प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। केंद्रीय संस्थानों को भाजपा के प्रकोष्ठ बनाकर कार्य कर रही है। इस दौरान अनूप दुबे, गय्यूर अंसारी, हाजी अमीरुल हसन जाफरी, श्याम सरन, राजेंद्र वाल्मीकि, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद नाजिम, भयंकर सिंह बौद्ध, सलीम खान, डॉ. फिरोज, सुरेश चंद सक्सेना, शहजाद खां, शकील, सतीश दिवाकर, रईस खां, तस्लीम, मोहम्मद हनीफ, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें