फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी : निजी भवनों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत अब बारिश के पानी की बर्बादी बचाने के लिए निजी भवनों, संस्थानों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने का प्रस्ताव हुआ है। जामा मजिस्द पार्क को भी स्मार्ट पार्क के रूप में विकसित करने का भी सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित स्मार्ट सिटी की लेवल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कई सुझाव आए हैं।
कमेटी के अध्यक्ष सांसद एसटी हसन और महापौर विनोद अग्रवाल ने शहर के विकास के लिए कई सुझाव दिए हैं। बैठक में नगर आयुक्त संजय चौहान ने स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत एडवाइजरी फोरम को बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की कैरियर मित्र और स्मार्ट क्लासरूम योजना पूरी हो चुकी हैं। रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट पार्क, सरकारी भवनों पर सोलर रूफ टॉप का निर्माण, सोलर हाईमास्ट लाइट, जीआईएस एंड जीपीआर बेस्ड सर्वे, इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन, एयर एंड वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन, सौर उर्जा से चलने वाले वाटर एटीएम और सोलर आधारित स्मार्ट टायलेट परियोजनाओं पर धरातल पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से इन योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया।
सांसद एसटी हसन ने कहा कि शहरवासियों के लिए वाटर एटीएम से पानी की सुविधा निशुल्क होनी चाहिए। उन्होंने जिला अस्पताल पर सोलर रूफ टॉप सिस्टम लगवाने का सुझाव दिया। उन्होंने सोलर हाईमास्ट लाइट परियोजना के अंतर्गत शहर में सिंगल सोलर लाइट लगाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना से शहर में जो पार्क बनवाए जा रहे हैं उन्हें बीच में अधूरा ना छोड़कर उसका पूरा निर्माण कार्य कराया जाए। उन्होंने जामा मस्जिद पार्क का स्मार्ट पार्क के रूप में सौंदर्यीकरण कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिए चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है और उसे कब्जा मुक्त भी कराया जा चुका है। उन्होंने चार्जिंग स्टेशन निर्माण को पूरा कर उसके ऊपर सोलर सिस्टम लगाने को कहा ताकि उस स्टेशन पर सौर उर्ता से बिजली आपूर्ति हो सके।
साथ ही परिवहन विभाग से सामंजस्य कर शहर में जल्द से जल्द इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने को कहा। इसके अलावा ई-बाइक परियोजना पर भी काम शुरू कराने को कहा। महापौर ने इंटीग्रेटिड कंट्रोल रुम निर्माण में तेजी लाने को कहा। नगर आयुक्त ने बताया कि ठेकेदार को हर हाल में छह महीने में काम पूूरा करने की सख्त हिदायत दी गई है। स्मार्ट सिटी योजना के नोडल अधिकारी टीएन मिश्रा ने भी जानकारी दी। बैठक में अपर नगर आयुुक्त अनिल सिंह, एटीएम सिटी आलोक वर्मा, उद्यमी विनीत गुप्ता, स्लम फेडरेशन से मंजू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें