फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटघर में प्रापर्टी डीलर को गोली से उड़ाया

Wed, 14 Oct 2015 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक प्रापर्टी डीलर की घर के दरवाजे पर गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी गई। मकतूल नासिर अनवर प्रापर्टी डीलिंग के साथ ही मोहल्ले में परचून की दुकान भी करता था। वारदात के वक्त वह दुकान खोलने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन




घर से कदम निकालते ही अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रापर्टी डीलर नासिर अनवर (45) का रहमत नगर गली नंबर छह में दो मंजिला मकान है। मकान की दूसरी मंजिल पर वह अपनी पत्नी फरजाना परवीन और दो बच्चे मोनू व इंशा के साथ रहते थे।



जबकि ग्राउंड फ्लोर पर किरायेदार ने कपड़े का गोदाम बना रखा है। इसके अलावा उनके भाई जमशेद, इकबाल, जाकिर शाकिर और शाहिद मोहल्ले में ही दूसरे मकान में रहते हैं। पुलिस और परिजनों के मुताबिक रोज की तरह नासिर अनवर मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे मोहल्ले में ही स्थित अपनी परचून की दुकान पर जा रहे थे।
विज्ञापन




उन्होंने अपना स्कूटी मकान से बाहर निकाली और सड़क पर खड़ा करने के बाद गेट बंद करने लगे। इसी दौरान हमलावरों ने नासिर के सीने में गोली दागी और फरार हो गए। घटना तड़के साढ़े पांच बजे की है लिहाजा दुकान और मकान बंद थे और गली में सन्नाटा था।  गोली नासिर के सीने में लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।



सुबह-सुबह फायरिंग की आवाज से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। नासिर की बीवी फरजाना भी आनन-फानन दौड़कर घर से बाहर आई तो उसने एक हमलावर को भागते देखा। वारदात से पूरा इलाका थर्रा उठा। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। एएसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि हत्या की वजह साफ नहीं है, पुलिस तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें