फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 50 सवारियों से भरी निजी बस हुई बेकाबू, यात्रियों में मची चीख पुकार

Fri, 31 Jul 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर मरेला के पास बृहस्पतिवार को एक निजी बस के अनियंत्रित होने से बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल बचा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्राइवेट बस से दिल्ली को जा रही थी जिसमें 50 से अधिक सवारियां होना बताई गईं हैं। अचानक हादसा होने पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई जिनको स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सवारियां से भरी यह निजी बस कुंदरकी की दिशा से आ रही थी जब यह बस से हाईवे पर मरेले के पास पहुंची तभी आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से दूसरा वाहन आने पर अचानक ब्रेक लगने से चालक बस की गति पर नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी धंसने रुक गई। अगर कुछ और से आगे बढ़ जाती तो बस से सीधे गड्ढे में जाकर पलट भी सकती थी। गनीमत रही कि हादसे में बस का अगला शीशा ही टूटता हालांकि कुछ यात्रियों के मामूली रूप से चोटें भी आईं हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि दिल्ली को हर रोज नियम विरुद्ध तरीके से प्राइवेट बसों का संचालन होता है जिसमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं जिनके चालक तेजी और लापरवाही से बसों को चलाते हैं। पुलिस का कहना कि किसी भी यात्री के खुली चोट नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें